कौशांबी: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी, सराय अकिल में मचा हड़कंप, चायल सर्किल में पुलिस व्यवस्था धड़ाम
👉 फकीराबाद पावर हाउस के पास जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, निर्माण गिराने को लेकर भड़का विवाद..
👉 पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी, उपद्रवियों पर कार्रवाई कब? नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी, नत्थू धोबी और बबलू गुप्ता में 70-75 नए नए अधिवक्ताओं और 40-45 बाहरी लोगों के खिलाफ दी तहरीर ..
👉 तीन थानों की फोर्स पहुंची, फिर भी दोषियों की गिरफ्तारी पर सवाल!, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल ..आक्रोश में लोगों ने किया सड़क पर चक्काजाम, पुलिस व अधिकारियों के समझाने के बाद मामला ही शांत
👉 थाना संदीपनघाट के मूरतगंज चौकी में भी सिपाही रोहित तिवारी और अरुण की कार्यप्रणाली से कभी भी हो सकता बहरा में बवाल, पीड़ित रुषमा की जमीन पर पुलिस करा रही कब्जा,सी.ओ .चायल के कहने के बाद भी नहीं रुका शाम तक कार्य ,मौके पर गया था रुकवाने साथ लेखपाल ..
👉 कब होगी सिपाहियों की कार्यप्रणाली को जांच, आखिर कैसे बना रहा है दबंग राम सुरेमन जबरन मकान,ट्रैक्टर से जोतवा दिया पीड़िता की जमीन, सिपाही अदा करते रहे फॉर्मेलिटी ..
👉 पुलिस की मिलीभगत से होता है जिले में अधिकतर जमीनी विवाद,इनकी भूमिका की कौन करेगा जांच, अधिकारियों को भी करते हैं पुलिस वाले गुमराह , कान के कच्चे अधिकारी इनकी बात का करते हैं विश्वास, इसी लिए होता है विवाद ..

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। फकीराबाद पावर हाउस के पास निर्माण गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए घटनास्थल रणक्षेत्र में बदल गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल है । 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। निर्माण गिराने को लेकर कहासुनी बढ़ी और फिर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। कथित तौर पर दर्जनों वकीलों के मौके पर पहुंचने से तनाव और बढ़ गया। हालात ऐसे बन गए कि खूनी संघर्ष की आशंका पैदा हो गई।
घटना के दौरान हुई पत्थरबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।
बता दे कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद पावर हाउस के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। निर्माण गिराए जाने के बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने और फावड़े से हमला करने का आरोप है। इस मामले में रवि साहू4ने चंद्रशेखर मौर्य तथा धर्मेंद्र पांडे पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विवाद के दौरान एक चंद्रशेखर पक्ष के समर्थन में सैकड़ों वकीलों के पहुंचने से तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले 35 वर्षों से जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
पुलिस की मौजूदगी में बवाल, आखिर उपद्रवियों पर क्या हुई कार्रवाई ?
फकीराबाद पावर हाउस के पास जमीन विवाद में खुलेआम पत्थरबाजी और फावड़े से हमले के आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई को लेकर है। मौके पर एसडीएम, सीओ और तीन थानों की पुलिस पहुंची थी, फिर भी क्या उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया? क्या दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ? पुलिस को वायरल वीडियो के आधार पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान, निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण, साक्ष्यों का संकलन और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जमीन के विवाद का समाधान न्यायिक प्रक्रिया से हो, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। आखिर प्रशासन बताए कि अब तक क्या कार्रवाई हुई?
फिलहाल इस घटना ने जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और पत्थरबाजी के लिए जिम्मेदार कौन था। इस मामले में जब कई बार थाना प्रभारी के सीयूजी नम्बर पर फोन किया तो फोन नहीं उठा और सीओ मीटिंग में व्यस्त रहे कहा रिपोर्ट किसी तरफ से दर्ज नहीं हुई और न ही कोई गिरफ्तारी हुईं है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
