मुंडेरा चुंगी में दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी, गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम

0
Kaushambi voice

👉 प्रयागराज में मुंडेरा चुंगी पर दिनदहाड़े रोडवेज ड्राइवर की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, मचा हड़कंप।
👉 घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने प्रयागराज–कानपुर हाईवे जाम कर किया पथराव और तोड़फोड़।
👉 ‘भारत सरकार’ लिखी कार पर भी बरसे पत्थर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
👉 सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं।

प्रयागराज, 21 अक्टूबर 2025 । प्रयागराज में मंगलवार दोपहर थाना धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पांच हमलावरों ने एक युवक मुन्ना सरोज की ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक के सिर पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गुस्साए लोगों ने प्रयागराज–कानपुर हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ‘भारत सरकार’ लिखी एक कार पर भी पथराव किया।

स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों को ईंट-पत्थर से हमला करते देखा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें