पेट्रोल पंप कांड में धूमनगंज थाना प्रभारी निलंबित, सात अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

0
IMG_20251023_165024

👉 प्रयागराज में पेट्रोल पंप कांड पर बड़ी कार्रवाई ,धूमनगंज थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया गया

👉 सातों नामजद अभियुक्तों पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम घोषित , घटना के खुलासे के लिए बनीं 07 पुलिस टीमें

👉 पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक , अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चल रही दबिश ।

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर हुई घटना के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी धूमनगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सात टीमों का गठन किया गया है जो लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

घटना को लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और गठित टीमों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि घटना में नामजद सभी सात अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि घटना में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा बताया गया कि निलंबित थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभियुक्तों को शरण देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हत्या के अभियुक्त को शरण देने के अपराध में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस बीच गठित पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और पुलिस को उम्मीद है कि अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *