सड़क हादसे के बाद बुलाकर किया जानलेवा हमला, युवक की तोड़ी जांघ, दबंगो ने लूटे 15 हजार, दी जातिसूचक गालियां— पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप

0
IMG-20260301-WA0000

👉 नशे में धुत युवकों का कहर: कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, पैर तोड़ा, ₹15 हजार लूटे
👉 सड़क दुर्घटना के बाद बुलाए साथियों ने किया सामूहिक हमला ,जातिसूचक गालियां देकर की गई बेरहमी से पिटाई

👉 बेहोशी की हालत में खंती में फेंका, 26 घंटे बाद आया होश,कार तोड़ी, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

👉 प्रयागराज में चल रहा इलाज, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप ,नामजद आरोपियों पर FIR की मांग तेज ,पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार…..

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद युवक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले बाइक सवारों ने टक्कर मारी और फिर अपने परिवार व साथियों को बुलाकर युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।
पीड़ित के पिता अमरनाथ के अनुसार, 25 फरवरी की शाम उनका पुत्र अश्वनी भारती कार से चरवा बाजार जा रहा था, तभी अभिषेक मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक से आए और कार में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि धर्मेंद्र पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने परिजनों और समर्थकों को मौके पर बुलाया और अश्वनी पर सामूहिक हमला कर दिया। हमले में राज त्रिपाठी, अंकित, आलोक, पवन कुमार त्रिपाठी, कुश उर्फ देवेन्द्र त्रिपाठी समेत कई लोग शामिल बताए गए हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने अश्वनी को लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी जांघ की हड्डी टूट गई और शरीर के संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसे मरा समझकर खंती में फेंक दिया गया।


हमलावरों ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए पीड़ित की कार को भी तोड़ डाला और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्वनी के पास मौजूद ₹15,000 नगद भी छीन लिए गए।
गंभीर हालत में पहले उसे चरवा के तृप्ति अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर प्रयागराज के समर्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 26 घंटे बाद उसे होश आया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है।
परिवार ने मांग की है कि जानलेवा हमला, लूट, जातिसूचक अपमान और साजिश के तहत किए गए इस अपराध में सभी नामजद आरोपियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *