प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर को कौशांबी जाने से रोका, समर्थकों ने किया हंगामा, पुलिस पर करछना में पथराव

0
K

कौशाम्बी । सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को रविवार को जिला कौशांबी जाने से प्रयागराज पुलिस ने रोक दिया है । पुलिस का कहना था कि जिले में धारा 144 लागू है और उनकी यात्रा से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से चंद्रशेखर के समर्थक भड़क उठे और प्रयागराज के कई इलाकों में सड़क पर उतर आए।

समर्थकों ने जगह-जगह पुलिस के वाहनों पर पथराव किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। करछना समेत कई इलाकों में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं।

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सर्किट हाउस में रोके गए सांसद चंद्रशेखर….

बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर कौशांबी जिले में उन दलित परिवारों से मिलने जा रहे थे, जिनके साथ हाल ही में उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें कौशांबी जाने से रोक दिया और उन्हें प्रयागराज के एयरपोर्ट पर रोक कर सर्किट हाउस भेज दिया है ।

इस कार्रवाई से भीम आर्मी के कार्यकर्ता और समर्थक बेहद नाराज हो गए। जहां कौशाम्बी में जमकर भीम आर्मी के लोगों ने नारेबाजी की वही प्रयागराज के करछना, झूंसी और कई अन्य क्षेत्रों में समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया, रोड जाम किया और बवाल मचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *