मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल की रैली के खिलाफ कारोबारी; जियो IPO के 3 दिन में 7 रिकॉर्ड; भाजपा के पूर्व विधायक बोले- अखिलेश मेरी हत्या कराना चाहते थे
नमस्कार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के कारोबारियों ने INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तीन दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड बनाए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी से मुलाकात का किस्सा शेयर किया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल से कारोबारी बोले- 1 नवंबर को रैली न करें, पिछले सीजन ₹75,000 करोड़ की बिक्री हुई चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने लेटर लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से INDIA ब्लॉक की 1 नवंबर की रामलीला मैदान में होने वाली रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी। यह भी कहा कि रैली 10 नवंबर के बाद की जाए। रामलीला मैदान के आस-पास 8 बड़े बाजार, 1 लाख दुकानें व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। व्यापारियों का दावा है कि सिर्फ दिल्ली के चांदनी चौक में 75,000 से ज्यादा दुकानें हैं। सदर बाजार में दुकानों की संख्या 15,000 से 40,000 के बीच है, और यहां 50,000 से 70,000 लोग आते हैं। चावडी बाजार के कागज के कारोबार में 1,000 से ज्यादा व्यापारी हैं। सब मिलाकर रामलीला मैदान के आसपास के पुरानी दिल्ली के बाजारों में एक लाख से ज्यादा दुकानें हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 5 BLO सस्पेंड, अखिलेश ने कहा था- विकास यादव का नाम 10 बार आजमगढ़ में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को कड़ा एक्शन लिया। आयोग ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर और 5 बीएलओ को मतदाता सूची के काम से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इन 6 कर्मचारियों को सेवा से हटाने के संबंध में नोटिस भी जारी करने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने बताया- जिले में जिन 13 विकास यादव का नाम मिला है, उनमें से 2 को पहले ही हटाया जा चुका था। बचे हुए 11 नाम अलग-अलग व्यक्तियों से संबंधित निकले। जांच के बाद उनके नाम और डिटेल्स में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. संगीत सोम बोले- अखिलेश जेल में मेरी हत्या कराना चाहते थे, मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान हुईं थी फर्जी FIR पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए, जेल भेजा गया। मैं आज भी डंके की चोट पर कहता हूं कि अगर पब्लिक साथ नहीं होती तो अखिलेश मेरी हत्या करा देते। संगीत सोम ने पूछा- पूरी जेल क्यों खाली कराई: अखिलेश यादव ने 2 घंटे में मुझे मुजफ्फरनगर जेल से ट्रांसफर कराया। मुझे पूरी रात जंगलों में घुमाया गया। सुबह मुझे उरई जेल ले जाया गया। जिस जेल में हजारों लोग रहते थे, वो पूरी जेल खाली कराई गई। इस बात की जांच होनी चाहिए कि पूरी जेल क्यों खाली कराई गई? पूरी खबर पढ़ें… 4. Jio IPO के 3 दिन में 7 रिकॉर्ड, देश का सबसे बड़ा इश्यू, 100 मिनट में पूरा भरा; टारगेट से 22 गुना ज्यादा बोलियां जियो के IPO में 21 से 23 अक्टूबर यानी तीन दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। ग्लोबल स्टॉक मार्केट के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स पहला ऐसा IPO बन गया है, जिसे 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा इंडिविजुअल इन्वेस्टर एप्लीकेशन मिले हैं। इसके अलावा ₹30,213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इक्विटी ऑफरिंग बन गया है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा डिमांड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) यानी बड़े निवेशकों ने इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उनका रिजर्व हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 4.9 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 345.75 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 14 गुना भरा, जहां 3.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 51.03 करोड़ शेयरों की बोली लगी। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) कैटेगरी में 8.5 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 23.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं, जिससे यह हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 5. राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ, आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को अपनी पहली X पोस्ट की। इसमें उन्होंने देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ उनकी पहली मुलाकात और दोनों के बीच प्यार बढ़ने का जिक्र किया। सोनिया की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में 10 नवंबर को लॉन्च होनी है। वीडियो पोस्ट किताब हाथ में लिए सोनिया कहती हैं, ‘1970 के दशक में इंग्लैंड में एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोनिया ने कहा कि यहीं से हम दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई, हमने साथ मिलकर यादों की एक दुनिया बनाई। राजीव बहुत सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे। बेशक, वह बहुत अच्छे दिखते थे। लेकिन उनका सौम्य स्वभाव साफ नजर आता था। पूरी खबर पढ़ें… 6. पाकिस्तान में LPG सिलेंडर 7 हजार रुपए का मिल रहा, ईरान से 17 अक्टूबर से सप्लाई बंद, वहीं से 50% गैस आती है पाकिस्तान में 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है। दरअसल, ईरान से पाकिस्तान को होने वाली LPG की सप्लाई रुक गई है। दोनों देशों के बीच दो अहम सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद हैं। पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50% हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रुकने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। देशों ने अलग वजह बताई : रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों देशों ने इसकी अलग-अलग वजह बताई हैं। पाकिस्तान ने बताया की उसने सुरक्षा चिंता और तस्करी रोकने के लिए यह सीमा बंद की है। वहीं, ईरान ने इसकी तकनीकी वजह बताई है। सरकार बोली- जल्द हालात सुधरेंगे : पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अगले 2 से 3 दिनों में कीमतों में सुधार शुरू होने की उम्मीद जताई। पूरी खबर पढ़ें… 7. केरलम राज्यपाल ने पद संभालते ही लोकभवन में नॉनवेज रोका, कांग्रेस बोली- क्या खाना है, यह लोग तय करेंगे केरलम के 29वे राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोकभवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी। राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा- माथुर शाकाहारी हैं। इसलिए यह बदलाव हुआ। लोकभवन के कर्मचारियों के खाने पर कोई रोक नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, लोकभवन की रसोई में तैयार खाना सिर्फ राज्यपाल और उनके निजी स्टाफ के कुछ सदस्यों को दिया जाता है। अन्य कर्मचारी या तो घर से खाना लाते हैं या बाहर खाना खाते हैं। कांग्रेस ने कहा- राज्यपाल ने हद पार कर दी AICC महासचिव और अलप्पुझा लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सिर्फ शाकाहारी खाना बनाने का निर्देश देकर राज्यपाल ने हद पार कर दी है। केरलम की खान-पान की संस्कृति अलग है। तटीय राज्य होने के कारण यहां मछली भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। केरलम में 97% लोग मांसाहारी हैं। देश में सबसे ज्यादा नॉन-वेज खाने वाले लोग तेलंगाना में हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. कंट्रोवर्सी: नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी के लिए अपशब्द कहे: झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का आरोप लगाया (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिहार: जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से किया निष्कासित: स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा, पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में किया था प्रचार (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: रक्षा सचिव राजेश सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा:अब 2027 में रिटायरमेंट, मोदी सरकार में सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे डिफेंस सेक्रेटरी होंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. क्रिकेट: बस हार ही गए थे, तिलक-नीतीश ने जिता दिया: 40 मिनट, 30 बॉल और 69 रन; न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पहली बार फोन खरीदा: 81 की उम्र में सेल्फी लेना, इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे; कल चुनाव में बोल्सोनारो से मुकाबला (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: जामिया के 5 स्टूडेंट 13वें दिन भी भूख हड़ताल पर: क्लासेस ऑनलाइन हुईं; मांग- छात्र संघ बहाल हो, यहां 20 साल से चुनाव नहीं हुए (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: नेहा बोरा बोलीं- पीस बॉन्ड साइन नहीं करूंगी: मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जवाब दाखिल के लिए समय दिया; दिल्ली हाईकोर्ट याचिका खारिज कर चुका (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट का पैनल जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतें सुनेगा:गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान; पैलेट गन चलाने, महिलाओं से बदसलूकी के आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 9. मुंबई: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार: फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली; आरोपी बिहार का रहने वाला, रैपिडो ड्राइवर था (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्राइम: टाइगर फायरिंग- हैंडलर ने टीवी देखकर शूटर्स को मैसेज किया: तुम्हारे चेहरे दिखे, निकलो; दावा- सलमान की तारीफ से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज (पूरी खबर पढ़ें) 11. स्पोर्ट्स: अभिषेक पावरप्ले में 100 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज: नीतीश-तिलक ने एक ओवर में 4 डबल दौड़े; अर्शदीप ने भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: फिलीपींस में 2 ट्रेनी विमान टकराए, VIDEO: चारों पायलटों की मौत, इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवां बड़ा हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 13. दिल्ली: स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत: जली हुई हालत में शव मिला, बैग से 3 लेटर बरामद; आत्महत्या की आशंका (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ₹7 के टिकट से ₹1 करोड़ जीती महिला पंजाब के फरीदकोट में महिला ने ₹7 में सिक्किम लॉटरी का टिकट खरीदा और 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता। महिला का परिवार मजदूरी करता है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: -45 डिग्री में चीनी सैनिकों के सामने खड़े ‘शौर्य कमांडो’ कौन, ITBP तादाद बढ़ा रहा; क्या चीन अरुणाचल प्रदेश को घेर रहा 2. सक्सेस स्टोरी: वामिका गब्बी से कहा गया- तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा: फिर ‘जुबली’ से मिली पहचान, दो बड़े प्रोजेक्ट बंद हुए और एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया 3. आपका पैसा: क्या रिटायरमेंट के बाद भी लगता है टैक्स:टैक्स कैसे बचाएं, हर महीने ₹50,000 की पेंशन कैसे पाएं, बता रहे हैं एक्सपर्ट 4. जरूरत की खबर: तनाव बढ़े तो करें बॉक्स ब्रीदिंग:तुरंत मिलेगी राहत, मूड रहेगा बेहतर, एक्सपर्ट से जानें इसे करने का सही तरीका 5. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या आसाराम की जान को खतरा है:इलाज के लिए उज्जैन ही क्यों चुना; पंचकर्म करवा रहा, यह क्या है और इसके फायदे क्या हैं? 6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: एमपी में 3 महीने में तीसरा शराब कांड, 13 मौतें:परिजन बोले- पहले आंखें गईं, फिर जान; प्रशासन ने कहा-ज्यादा शराब पीने से गईं जानें 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: एमपी को मिल सकती है पहली महिला DGP:प्रज्ञा ऋचा के साथ तीन अफसरों की दावेदारी मजबूत; नवंबर के पहले हफ्ते में फैसला संभव 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: दिवाली पर आंखें फोड़ने वाली कार्बाइड गन की होम डिलीवरी:पिछले साल रोशनी खोने वाले बच्चों की पढ़ाई छूटी, पिता कर्जदार बने; अब फिर खतरा 9. यूपी एक्सप्लेनर: राहुल-अखिलेश जोड़ी की काट निकालने लखनऊ आ रहे अमित शाह:सीट बंटवारा बड़ी चुनौती; 2027 के लिए क्या होगी स्ट्रैटजी 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तय:दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: पाक-बॉर्डर पर RDX केस में शक के घेरे में कॉन्स्टेबल:थाने पर ग्रेनेड फेंकने वालों की मदद की; BSF-पुलिस से 7 घंटे छुपाया ऑपरेशन 12. राजस्थान एक्सप्लेनर: ‘गुलाबी क्वीन’ कौन, जिनके शो की टिकट ₹1.5 लाख की?:जयपुर में शो से पहले बड़ा एक्शन; तंबाकू, शराब और हथियारों से जुड़े गानों पर पाबंदी! 13. भास्कर एक्सप्लेनर: पवन सिंह, तेजप्रताप, भानु प्रताप चाहते हैं तलाक:पत्नी छोड़ना नहीं चाहती, जानिए 3 हाई प्रोफाइल तलाक केस में आगे क्या होगा 14. बिहार फाइल्स: प्रदेश की सबसे बड़ी किडनैपिंग, फिरौती में मांगे 5 करोड़: कारोबारी वंशीधर अग्रवाल को उठाया, 1 करोड़ में डील फाइनल, 20 दिन बाद सड़क पर मिले 15. MLC इलेक्शन: भास्कर रिपोर्टर्स पोल-8 में 5 सीट पर NDA आगे:अनंत सिंह की भीड़ वोट में कन्वर्ट नहीं हुई, जनसुराज का एक सीट पर खुल सकता है खाता 16. MLC इलेक्शन: शिक्षक सीटों पर 74.55, स्नातक में 43.87% मतदान:AI से फर्जी वोटर कार्ड बनाकर वोट डालने पहुंचे 3 गिरफ्तार, वोटिंग के बीच धक्का-मुक्की और आतिशबाजी 17. भास्कर एक्सक्लूसिव: सीवान- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मौतों की आंखोंदेखी:2 घंटे तक धमाका, शव के टुकड़े 300m दूर गिरे; बेटे ने मरते हुए कहा था-धंधा छोड़ दीजिए 18. ग्राउंड रिपोर्ट: 12 में से 9 बार हल्द्वानी में जीती कांग्रेस:विकास के दावे पर इस बार भाजपा को उम्मीद; लोग बोले- महंगाई-बेरोजगारी खून पी रही ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष-मिथुन वालों को रुका पैसा मिल सकता है, कर्क वालों के लिए गाड़ी खरीदने के लिहाज से अच्छा दिन। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
