अपराधियों पर नरमी, जेसीबी संचालकों पर सख्ती, CO मंझनपुर की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल
👉 रात में दर्जनों जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन जारी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चुनिंदा संचालकों पर शिकंजा कसने का आरोप!
👉 थाना करारी इलाके मे रात 1 बजे दो खाली डम्फर गाड़ी पर हुई कार्यवाही,जबकि अन्य पर नहीं , इंट्री बांधने के लिए हो रही सीओ की कार्यवाही,7 हजार से 10 प्रति माह जेसीबी संचालकों से मांग की चर्चा
कौशाम्बी। मंझनपुर सर्किल में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि क्षेत्राधिकारी मंझनपुर की सक्रियता रात के समय जेसीबी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नजर आ रही है, जबकि क्षेत्र में दर्जनों जेसीबी मशीनों से कथित तौर पर रातभर मिट्टी का खनन जारी है।
लोगों का आरोप है कि रात में मिट्टी खनन करने वाले सभी संचालकों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई के नाम पर कुछ जेसीबी संचालकों पर शिकंजा कसने से निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में चोरी, अपहरण और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामलों में पुलिस की सक्रियता और खुलासे को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सर्किल में अपराध नियंत्रण, थाना प्रभारियों की निगरानी, लंबित मुकदमों की समीक्षा और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना भी है।
ऐसे में सवाल है कि रात में जेसीबी संचालकों पर कार्रवाई के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा कितनी गंभीरता से हो रही है? क्या क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर पुलिस का दबाव बना हुआ है? लंबित चोरी और अपहरण के मामलों में कितने खुलासे हुए हैं?
अब बड़ा सवाल यह है कि CO मंझनपुर रात में जेसीबी संचालकों पर कार्रवाई के साथ अपराधियों पर कब सख्ती दिखाएंगे? पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को भी सर्किल की अपराध समीक्षा कर जवाबदेही तय करनी चाहिए।
अमरनाथ झा पत्रकार- 9415254415
