पूर्वी यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:पश्चिम में कोहरा, पारा 10°C; ‘अकवान’ तूफान का असर, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से यूपी में मौसम बदलने वाला है। पूर्वांचल के 13 जिलों में आज गरज-चमक साथ बारिश का अलर्ट है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश के आसार हैं। इधर, पीलीभीत, संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़क पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। दिन का पारा 30°C से नीचे आ गया। मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ अब कमजोर होकर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से पूर्वांचल के मौसम में बदलाव होगा। 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कल मौसम और बिगड़ेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। कई इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। बड़े शहरों का हाल जानिए- रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान 27 दिन में तीसरा चक्रवाती तूफान —————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
