योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया, रो पड़े:एंबुलेंस से पार्थिव देह लेकर हरिद्वार जा रहे; कहा- मां जैसी कोई छाया नहीं
योगी की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए निकल चुकी है। अंतिम यात्रा के दौरान योगी रो पड़े। उन्होंने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। अर्थी को कंधा दिया। योगी मां की पार्थिव देह लेकर एंबुलेंस से ही करीब 90 किमी दूर हरिद्वार जा रहे हैं। घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, बाबा रामदेव और चिदानंद समेत 50 से ज्यादा VIP घाट पहुंच चुके हैं। योगी ने मां को कंधा देते हुए फोटो ‘X’ पर पोस्ट की। इसमें महाभारत का श्लोक लिखा, जिसका अर्थ है- मां जैसी कोई छाया नहीं। मां जैसा कोई आश्रय नहीं। मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं और मां जैसा इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं। अंतिम संस्कार के बाद योगी लखनऊ आ जाएंगे। यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। योगी रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। योगी की मां के निधन से जुड़ी खबरें
