कौशाम्बी जिले मे नहीं थम रहा अपराधों का सिलसिला ,घर में अकेली बुजुर्ग महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या, कौशांबी में सनसनी

0
Kaushambi voice

👉 कौशाम्बी में बेखौफ अपराधी, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की सिर कूचकर हत्या, इलाके में हड़कंप…

कौशांबी । जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में घर के भीतर अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिर पर वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर गिरसा गांव निवासी राजमती सरोज के परिवार के लोग भरवारी मेला देखने गए थे। पति, बेटियां और दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे, जबकि राजमती सरोज घर में अकेली रह गई थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया और सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।
देर रात जब परिवार के लोग मेला देखकर घर लौटे तो आंगन में खून से लथपथ शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें