राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक दयाराम पासी को अंतिम विदाई, पैतृक गांव में घर के पास बाग में दफनाया गया
राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक दयाराम पासी को दी गई अंतिम विदाई…
दो बार चायल के विधायक रहे दयाराम पासी पंचतत्व में विलीन…
घर के पास बाग में सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व विधायक दयाराम पासी..
कौशाम्बी। चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दयाराम पासी को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पैतृक गांव चमरूपुर में उनके घर के पास स्थित बाग में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी और एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर पूर्व विधायक को सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, रिश्तेदार, समर्थक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
गौरतलब है कि दयाराम पासी वर्ष 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह चायल सीट से बसपा के पहले विधायक थे। शुक्रवार को कोखराज स्थित अपने विद्यालय में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
