चिराग पासवान की रैली को लेकर कमला कुमारी ने गांवों में किया जनसंपर्क

0
oplus_140509216

oplus_140509216

👉 चिराग पासवान की रैली को लेकर कमला कुमारी ने किया जनसंपर्क…
👉 सोरांव के कलंदरपुर, भिड़ूरा समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से की अपील..
👉 27 सितंबर को परेड ग्राउंड मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान..

प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड मैदान में प्रस्तावित युवा संवाद एवं जनसभा को लेकर पार्टी ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी ने सोरांव तहसील क्षेत्र के कलंदरपुर, भिड़ूरा समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया।

पार्टी के अनुसार, प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां तेज की गई हैं।
कमला कुमारी के जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। पार्टी की ओर से इसे उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाले कार्यक्रम के रूप में बताया जा रहा है।

स्थान: परेड मैदान, प्रयागराज ,तिथि: 27 सितंबर 2026
कार्यक्रम: ‘यूथ बोले तो’ युवा संवाद एवं जनसभा
मुख्य अतिथि: चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एवं केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें