कौशाम्बी में दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर, 7 किलो चांदी, 20 तोला सोना और डेढ़ लाख नकदी लेकर फरार
👉 कौशाम्बी के उमरवल गांव में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर।
👉 7 किलो चांदी, 20 तोला सोना और डेढ़ लाख नकदी लेकर फरार हुए शातिर चोर।
👉 पिपरी थाने में पीड़ित ने दी तहरीर, चोरी के खुलासे और कार्रवाई की मांग।
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। ईंट की पक्की दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक चोर करीब 7 किलो चांदी, 20 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। चोरी की बड़ी वारदात से गांव में भी दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पिपरी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात जगदीश निषाद के परिवार से जुड़ी है। परिवार के सदस्यों में मानिकचंद, गोरलाल, प्रवीण, गुड्डू, राजेंद्र, नन्हे और प्रदीप शामिल हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़ी चोरी का खुलासा कर चोरों तक कब पहुंचती है।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
