प्रयागराज की आकांक्षा गायत्री को नई दिल्ली में मिला भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान

0
Kaushambi voice

प्रयागराज की आकांक्षा गायत्री को नई दिल्ली में भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान..
आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आकांक्षा गायत्री सम्मानित..
अभिनेत्री जया प्रदा ने प्रयागराज की आकांक्षा गायत्री को किया सम्मानित..

प्रयागराज। नई दिल्ली के गोदावरी भवन, लोधी रोड में रविवार को आयोजित भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभावान लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रयागराज की आकांक्षा पाण्डेय उर्फ आकांक्षा गायत्री को आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा ने भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान से सम्मानित किया।


कार्यक्रम का आयोजन द कोड चॉइस ऑफ डेकोरस इवेंट एवं औरा ब्लिट्ज इवेंट्स स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन प्रमुख मुख्तार अंसारी ने समारोह में पहुंचे प्रतिभागियों, अतिथियों और मुख्य अतिथि जया प्रदा का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
आकांक्षा गायत्री डिवाइन लाइट फैमिली की संस्थापक एवं निदेशक हैं। वह प्रमाणित टैरो रीडर, रेकी ग्रैंड मास्टर, क्रिस्टल हीलर, न्यूमेरोलॉजिस्ट, एंजेलिक हीलर और लाइफ कोच काउंसलर के रूप में कार्य कर रही हैं। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।


समारोह में आकांक्षा गायत्री ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सही राह चुनने में भी सहयोग करने का प्रयास करती हैं।

आकांक्षा गायत्री का कार्यालय झूलेलाल नगर, लूकरगंज, प्रयागराज में है। उनके अनुसार, वह ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश में भी लोगों से जुड़कर कार्य करती हैं।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें