कौशाम्बी: 55 वर्षीय महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, कोखराज पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

0
e6606f1b-317b-41c0-ac41-2fde4f602889

कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय चमेली देवी रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मकान निर्माण के दौरान ईंट लाने को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद 25 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे चमेली देवी बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित सभी स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 28 जून 2026 को कोखराज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने गुमशुदा महिला की फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि यदि किसी को चमेली देवी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल कोखराज थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें