थाने में बैठी रही पीड़िता और उसकी जमीन पर पड़ गया लिंटर,कौशाम्बी में पीड़िता की नहीं हुई सुनवाई, महिला सशक्तिकरण की कितनी सुनवाई
oplus_136314880
👉 भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप, उर्मिला सोनकर लगाती रही डीएम, एसपी से गुहार …
👉 संयुक्त भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा, विरोध के बावजूद डाल दिया लिंटर,पीड़ित पर फेंका तसला भरा मसाला, हुई चोटिल, पहुंची चौकी नहीं हुई सुनाई..
👉 उर्मिला सोनकर की जमीन पर हो गया निर्माण , पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल…
👉 बंटवारे का मुकदमा लंबित, विवादित जमीन पर दबंगई से कराया बाहरी व्यक्ति निर्माण…
कौशाम्बी । जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में संयुक्त भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला सोनकर ने जिलाधिकारी और एसपी को शिकायती पत्र देकर चंद्रशेखर सोनकर पर आराजी संख्या 1974 की जमीन पर जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, उक्त जमीन राजस्व अभिलेखों में चार भाइयों के नाम दर्ज है और बंटवारे का मुकदमा एसडीएम न्यायालय में धारा 116 के तहत विचाराधीन है। अभी तक जमीन का विधिक बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर सटरिंग लगाकर लिंटर डाल कर निर्माण कर लिया गया है। पीड़िता सुबह से आकर थाना और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाती रही लेकिन काम नहीं रुका है।
2 बार पुलिस मौके पर गई तो लेकिन उनके जाते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता रहा है, शाम तक पड़ा लिंटर इसी बीच पीड़िता के भाभी पर एक तसला भरा सीमेंट गिट्टी का मसाला उसके ऊपर फेंक दिया गया जिससे वह चोटिल हो गई । इसकी शिकायत लेकर पीड़ित महिला चौकी गई तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे डांट दी भगा दिया है। आरोप है कि पहले भी पुलिस और लेखपाल चार से पांच बार मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा चुके हैं, लेकिन अगले ही दिन दोबारा काम शुरू हो जाता है। पीड़िता ने कथित राजनीतिक संरक्षण में कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डीएम से राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच कराने, निर्माण हटवाने, पूर्व शिकायतों की समीक्षा करने और भूमिधरी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
