मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान की धमकी- पानी रोका तो हाथ काट देंगे; ट्रम्प बोले- जंग खत्म, पेट्रोल सस्ता करो; अजय राय को पुलिस ने कराए राम मंदिर दर्शन
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान को लेकर है। वहां के मंत्री ने भारत को धमकी दी है कि पानी रोकने वालों का हाथ काट देंगे। दूसरी खबर ट्रम्प के बयान की है जिसमें उन्होंने कंपनियों से पेट्रोल के दाम कम करने को कहा है। हम आपको यह भी बताएंगे कि वॉटसएप के नया यूजरनेम फीचर से क्या होगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, विकसित भारत – जी राम जी पूरे देश में लागू होगी। 2. जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिन के भारत दौरे पर आएंगी। वे 16वें भारत-जापान एनुअल समिट में हिस्सा लेंगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बंगाल से कश्मीर तक 1500km लंबी मानसून पट्टी बनी, उत्तर भारत में 4 जुलाई तक भारी बारिश दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के लिए राहत की खबर आ रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1,500 किमी लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की लंबी पट्टी) बनती हुई दिखाई दी है। यह उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। मानसून पट्टी से क्या फायदा: उत्तर भारत के राज्यों बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ क्या होती है: मानसून ट्रफ कम दवाब क्षेत्र की एक लंबी पट्टी होती है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून की रीढ़ माना जाता है। यह ट्रफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाओं को भारत के अंदरूनी हिस्सों तक खींचकर लाती है। इसी वजह से देश के कई इलाकों में बारिश होती है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पाकिस्तान बोला- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे, सिंधु जल संधि अब भी लागू पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा- पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल है। वे कहते हैं कि पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करेंगे, उनके हाथ काट दिए जाएंगे। सूचना मंत्री बोले- सिंधु जल संधि अब भी लागू: मुसादिक मलिक ने सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि कानूनी रूप से अब भी लागू है। भारत इसे न तो एकतरफा स्थगित कर सकता है, न रद्द कर सकता है और न ही इसमें बदलाव कर सकता है। सिंधु जल संधि विवाद क्या है पूरी खबर पढ़ें… 3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए, CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया था। अजय राय ने कहा, भगवान जब बुलाएंगे तो कोई रोक नहीं पाएगा। कोई सरकार सत्ता नहीं रोक सकती। मैं महादेव का भक्त हूं। निश्चित तौर से आज भगवान ने बुलाया। प्रभु से एक ही चीज मांगी कि यहां जो चोरी हो रही है, उन्हें दंड मिले। वहीं, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे से पूछताछ की। करीब 2 घंटे चली पूछताछ में 5 जून को बरामद 20 लाख रुपए और गहनों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश ने विधायक कमाल अख्तर से इस्तीफा मांगा, सांसद रुचि वीरा ने शिकायत की थी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मंगलवार को विधानमंडल के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया। दोपहर ढाई बजे कमाल अख्तर लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पहुंचे और अखिलेश से मुलाकात की। कमाल अख्तर की मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा से अनबन चल रही है। विवाद को सुलझाने के लिए 25 जून को अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों के साथ बैठक भी की थी। रुचि वीरा और कमाल अख्तर ने एक-दूसरे पर गुटबाजी के आरोप लगाए थे। दैनिक भास्कर से बातचीत में कमाल अख्तर ने कहा- मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है। वो हमारे नेता हैं, उनका आदेश मानना हमारा कर्तव्य है। पार्टी में समय-समय पर नेताओं की जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। और ये इसी रूटीन बदलाव का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. ट्रम्प बोले- कच्चा तेल सस्ता हो गया, पेट्रोल बेचने वाली कंपनियां तुरंत दाम घटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने को कहा है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, लेकिन इसका फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा। ट्रम्प बोले- ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलना गैरकानूनी: ट्रम्प ने कहा कि ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा पैसे वसूलना गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियों ने जल्द दाम नहीं घटाए तो उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले ट्रम्प अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी तेल कंपनियों की जांच के आदेश भी दे चुके हैं। कच्चे तेल के दाम करीब 50 डॉलर प्रति बैरल गिरे: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया था। मार्च 2026 में ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर करीब 120–126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। अब यह 68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट, बिना मोबाइल नंबर बताए बातचीत कर सकेंगे अब तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके बाद लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे। 29 जून से यूजरनेम की बुकिंग जारी: कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा। जब यह फीचर यूजर के इलाके में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा। इस नए फीचर से क्या बदलेगा पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चाय-बिस्किट घर ले जाने पर गई थी नौकरी, 3 साल बाद बहाली 17 साल तक नौकरी करने वाले एक कर्मचारी को बची हुई चाय-पत्ती और बिस्किट घर ले जाने के आरोप में 2022 में नौकरी से निकाल दिया गया था। अब 4 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने उसकी बहाली का आदेश दिया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- खामेनेई के जनाजे में न पीएम मोदी जाएंगे, न विदेश मंत्री; राज्यपाल और राज्यमंत्री क्यों भेज रहे, भारत की स्ट्रैटेजी क्या 2. कौन है अक्षरा जिसे फीमेल वैभव सूर्यवंशी कहा जा रहा: 8 साल की उम्र में बल्ला उठाया, 15 में ट्रिपल सेंचुरी; मां बनीं पहली कोच 3. पहला डाकू जिसके एनकाउंटर की मांग संसद में उठी थी: दर्जनों मर्डर करने वाला बाद में 3-3 रुपए के लिए झगड़ने लगा, अब जेल में हत्या 4. ₹400 तनख्वाह वालों ने NEET की सुरक्षा तोड़ी: 200 लड़कों को बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में नौकरी दिलवाई, इन्हीं के जरिए सॉल्वर बैठाए 5. फिजिकल हेल्थ- मुंह में छाले, दर्द कहीं कैंसर तो नहीं: जानें ये कब खतरे का संकेत, कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी, किन्हें रिस्क ज्यादा? 6. जरूरत की खबर- क्या वॉशिंग मशीन बालकनी में रखना सही: जानें मेंटेनेंस टिप्स, 12 सावधानियां, कितने दिनों में सर्विसिंग जरूरी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
