बेटा ठीक होने पर मुस्लिम महिला ने की छठ पूजा:रवि किशन ने उठाया ‘दउरा’; यूपी में सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का व्रत पूरा

0
बेटा ठीक होने पर मुस्लिम महिला ने की छठ पूजा:रवि किशन ने उठाया 'दउरा'; यूपी में सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का व्रत पूरा

यूपी में महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य की उपासना की गई। व्रती महिलाओं ने छठ गीत गाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हो गया। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य देने पहुंचे। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और आतिशबाजी हुई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। वे घुटने तक पानी में खड़ी होकर सूर्योदय का इंतजार करती रहीं। सूरज निकलते ही छठी मइया के जयकारों के साथ पूजा की। कुशीनगर में बीमार बेटे के ठीक होने पर मुस्लिम महिला अफसाना खातून ने छठ व्रत रखा। वह पति अली मोहम्मद और बेटे के साथ घाट पर पहुंचीं और सूर्य को अर्घ्य दिया। गोरखपुर में सांसद रवि किशन सिर पर दउरा लेकर घाट पहुंचे। उन्होंने ‘छठी मइया दीहा आशीर्वाद, बहंगी लचकत जाए…’ गीत भी गाया। काशी में छठ महापर्व देखने फ्रांस की पर्यटक तानिया पहुंचीं। उन्होंने कहा, “ इस त्योहार के बारे में हमने इंटरनेट पर पढ़ा था, लेकिन अब इसे देख लिया।” तस्वीरें देखिए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें