राष्ट्रीय एकता दिवस पर सैनी पुलिस ने आयोजित किया “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम
👉 राष्ट्रीय एकता दिवस पर सैनी पुलिस ने दिखाई एकता की दौड़
👉 “रन फॉर यूनिटी” में पुलिस कर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों व स्कूली बच्चों ने लिया उत्साहपूर्ण हिस्सा
👉 सायरा गेस्ट हाउस से सायरा ओवरब्रिज तक गूंजे – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे
कौशाम्बी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना सैनी पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाने के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस लाइन से आए रिक्रूट आरक्षी तथा स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ सायरा गेस्ट हाउस से हुआ और समापन सायरा ओवरब्रिज पर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बच्चों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाए। थाना प्रभारी सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रन फॉर यूनिटी के माध्यम से प्रतिभागियों ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
