कौशाम्बी में आज भारत के मुख्य न्यायाधीश का दौरा, प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारी
👉 कौशाम्बी में भारत के मुख्य न्यायाधीश का आगमन आज ,महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में होंगे विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
👉 डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने किया स्थल का निरीक्षण,पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
👉 सुरक्षा, साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा, सीजेआई के स्वागत को लेकर जिले में उत्साह का माहौल
कौशाम्बी। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई आज जिले के दौरे पर रहें। वे महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज, आलमचन्द में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा है।
डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर ली है।
कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पंडाल और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। अधिकारी स्थल पर लगातार मौजूद रहकर हर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। पहली बार जिले में देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन व्यक्ति के आने से लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।
अमरनाथ झा पत्रकार – कौशाम्बी
