दरोगा चिल्लाकर बोला- इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा:ये गोरखपुर पुलिस है; प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी छात्रों को हड़काया, VIDEO
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दरोगा ने हड़काया। हाथ दिखाकर चिल्लाते हुए कहा- इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, बता दे रहा हूं। यह गोरखपुर पुलिस है। ये शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं है। छात्र कॉलर पकड़ने पर उतारू हैं। क्या यही नियम है धरने का? यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी मांगों को लेकर 5 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार को असिस्टेंट प्रॉक्टर वेद प्रकाश राय छात्रों से बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि छात्रों ने उनसे अभद्रता और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने प्रॉक्टर को बाहर निकाला। इसी दौरान विश्वविद्यालय पुलिस चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा भड़क गए। इसका वीडियो सामने आने के बाद गोरखपुर पुलिस ने कहा- छात्र बातचीत के दौरान उग्र हो गए थे। पुलिस ने छात्रों से असिस्टेंट प्रॉक्टर को बचाया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए- 25 अगस्त से चल रहा है छात्रों का धरना दीन दयाल यूनिवर्सिटी में 25 अगस्त से 20 छात्र धरने पर बैठे हैं। 5 सितंबर से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्र प्रशासन से 6 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। इनकी मांगें हैं… 1 घंटे तक हंगामा चला, पुलिस ने छात्रों को शांत कराया हड़काने वाला दरोगा के बारे में जानिए- दरोगा अविरल मिश्रा रायबरेली के रहने वाले हैं। वह 2021 बैच के दरोगा हैं। 2023 में उनकी जॉइनिंग हुई थी। गोरखपुर में उन्हें पिछले महीने ही विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… उमेश पाल की पत्नी को धमकी- RDX से उड़ा देंगे:प्रयागराज कोर्ट में जया पाल भावुक, बोलीं- जैसे पति को मारा गया, वैसी ही मेरी हत्या होगी प्रयागराज की जिला अदालत में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बहस शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर 3:15 बजे उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने SC/ST कोर्ट पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। जया से जब उनके पति की हत्या को लेकर सवाल हुए तो वे भावुक हो गईं। कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि RDX से उड़ा दिया जाएगा।पूरी खबर पढ़ें
