उप्र आउटसोर्स सेवा निगम का हुआ शुभारंभ, मंझनपुर नगर पालिका में हुआ सजीव प्रसारण
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभागार में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आउटसोर्स कर्मियों ने कार्यक्रम को देखा और सुना।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, लाल बहादुर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ को महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के हितों का संरक्षण, भर्ती एवं सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद आउटसोर्स कर्मियों ने भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और सजीव प्रसारण को उत्साहपूर्वक देखा।
