कौशाम्बी पुलिस का बड़ा एक्शन : 3 दिन में 3 मुठभेड़, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

0

कौशाम्बी पुलिस का बड़ा एक्शन , 3 दिन में 3 मुठभेड़, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार।
लूट और गोकशी में शामिल अभियुक्तों के पास से हथियार व नकदी बरामद। , एसपी ने टीम की सराहना, अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कौशाम्बी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस ने बीते तीन दिनों (27 से 29 सितंबर) में लगातार तीन मुठभेड़ों को अंजाम देते हुए चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन घटनाओं में लूटी गई संपत्ति और गोकशी से जुड़े साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पहली मुठभेड़ 27 सितंबर की रात थाना पिपरी क्षेत्र में हुई, जहां 25 हजार के इनामी लुटेरे किशन पासी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। मौके से मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ।

दूसरी मुठभेड़ 28 सितंबर की रात थाना चरवा क्षेत्र में हुई, जहां गोकशी का आरोपी भंवर सिंह यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया। उसके कब्जे से हथियार, नकदी और गोकशी के उपकरण मिले।

तीसरी मुठभेड़ 29 सितंबर को एसओजी और चरवा थाना पुलिस ने की, जिसमें 50 हजार की लूट में शामिल नितिन प्रसाद गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया जबकि उसका साथी रणविजय यादव भी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इन सफल कार्रवाइयों के लिए पुलिस टीमों की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें