बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश, पभोषा, बढ़हरी और कटैया गांवों में पहुंचकर हालात का लिया जायज़ा, प्रशासनिक सतर्कता बढ़ी

0
Kaushambi voice

 👉 जिलाधिकारी ने पभोषा, बढ़हरी और कटैया गांव का किया स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की गई ।

👉  ग्रामवासियों से संवाद कर दिलाया हरसंभव सहायता का भरोसा, कटैया मार्ग पर जलभराव, सड़क को कोई क्षति नहीं – एसडीएम चायल।

👉 नाव, प्राथमिक उपचार और राशन की व्यवस्था कराई गई, संभावित बाढ़ क्षेत्रों में चौकसी और निगरानी के निर्देश दिए गए

कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित ग्राम पभोषा, बढ़हरी एवं कटैया का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सामग्री व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

पभोषा और बढ़हरी गांवों में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की आपूर्ति शीघ्र और सुनिश्चित रूप से की जाए। साथ ही संभावित बाढ़ क्षेत्रों में चौकसी और निगरानी और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए।

वहीं, कटैया गांव के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह ने बताया कि हालिया बारिश से पुरखास-कटैया मार्ग पर जलभराव हुआ है, लेकिन सड़क की संरचना में कोई क्षति नहीं आई है। प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है ताकि प्रभावित लोग सुरक्षित आवाजाही कर सकें। बाढ़ चौकियों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, और राशन आपूर्ति भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और सभी जरूरी कार्य समय से पूरे किए जाएं, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर सुख लाल प्रसाद वर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें