कौशांबी में बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, बोलेरो गाड़ी समेत तीन गिरफ्तार, 23 बकरियां बरामद
तीन बकरी चोर गिरफ्तार, कब्जे से 23 बकरियां बरामद,बरामद बकरियों की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई।
चोरी में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो पर लिखा था “उत्तर प्रदेश सरकार”।
बोलेरो की कीमत करीब 10 लाख रुपये, चोरी की रकम से खरीदी गई थी। अनेठा गांव के संजय कुमार ने दी थी चोरी की सूचना।
गिरफ्तार आरोपी फतेहपुर जनपद के कर डाटा थाना क्षेत्र के निवासी।आरोपियों ने कबूला—कई जिलों में पहले भी कर चुके हैं बकरी चोरी।
कौशांबी । थाना मोहब्बतपुर पैइंसा क्षेत्र में बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 23 बकरियां, एक महिंद्रा बोलेरो वाहन (जिस पर “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखा था), और अन्य सामग्री बरामद की गई है। बरामद बकरियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
संजय कुमार, निवासी अनीता गांव, ने पुलिस को सूचना दी कि बीती रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोर महिंद्रा बोलेरो से आए और उनकी कई बकरियों को चुराकर फरार हो गए। बोलेरो के आगे-पीछे “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखा हुआ था, जिससे चोरों ने पुलिस या सरकारी वाहन का भ्रम फैलाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। गुप्त सूचना और सूत्रों की मदद से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो फतेहपुर जनपद के कर डाटा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे कई वर्षों से अलग-अलग जिलों में बकरी चोरी कर रहे थे, और चोरी से कमाई गई राशि से ही उन्होंने बोलेरो गाड़ी खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की सतर्कता से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वहीं क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की भी कवायद शुरू की जा रही है।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
