कौशांबी में 12 घंटे में तीन हत्याएं, जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

0

कौशांबी के मोहिद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।

मृतका सावित्री देवी को उसके भतीजों राम प्रकाश और ओम प्रकाश ने उतारा मौत के घाट।

हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार, गांव में तनाव, पुलिस ने शुरू की तलाश।

एएसपी राजेश कुमार सिंह बोले- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।

कौशांबी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 12 घंटे के भीतर जिले में तीन हत्याओं की वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतका की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सावित्री देवी को उसके ही भतीजों राम प्रकाश और ओम प्रकाश ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मृतका सावित्री देवी निसंतान थीं और उनके पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। मृतका की जमीन को लेकर काफी समय से उनके भतीजों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी खुन्नस में दोनों भतीजों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसी तरह पिपरी थाना क्षेत्र में भी मा बेटी की हत्या कर दी गई है।

एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार तीन हत्याओं की वारदातों से कौशांबी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *