कौशाम्बी पुलिस की डिजिटल छलांग, CCTNS में प्रदेश में 5वीं रैंक
तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के नेतृत्व में अपनाई गई पारदर्शी, तकनीक-संचालित और जवाबदेह कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है। CCTNS के माध्यम से एफआईआर पंजीकरण, अपराधियों का रिकॉर्ड, चरित्र सत्यापन, एनओसी, शिकायतों का निस्तारण और अन्य नागरिक सेवाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, डेटा अपडेट और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया, जिससे जनपद का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ।
इस उपलब्धि पर एसपी सत्य नारायण ने पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद के प्रत्येक थाना, शाखा और पुलिसकर्मी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उनका उद्देश्य केवल रैंक हासिल करना नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और भरोसेमंद पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।
👏 प्रदेश में 5वीं रैंक प्राप्त कर कौशाम्बी पुलिस ने यह साबित किया है कि प्रभावी नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क के बल पर सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
