कौशांबी: मजदूर दिवस पर आशीष पासी का अनोखा आयोजन, श्रमिकों को दिलाई शिक्षा व नशामुक्ति की शपथ

0
Kaushambi voice

कौशांबी । जनपद में मजदूर दिवस के अवसर पर आशीष पासी द्वारा श्रमिकों के बीच एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों को मिठाई खिलाकर तथा गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आशीष पासी ने श्रमिकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने की शपथ दिलाई और उन्हें भविष्य में अधिकारी बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे श्रमिक वर्ग अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकता है।

इसके साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने श्रमिकों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने श्रमिकों को देश और समाज की असली ताकत बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिक्षा और जागरूकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Amarnath jha Kaushambi – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें