19 हजार के लिए कब्र से निकाला कंकाल, बैंक पहुंचा भाई — ओडिशा की घटना ने चौंकाया

0
Kaushambi voice

👉 ओडिशा में हैरान करने वाली घटना, बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई..

👉 दस्तावेजी प्रक्रिया से जूझता गरीब, 19 हजार के लिए उठाया खौफनाक कदम..

ओडिशा में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। मौत से पहले कालरा ने अपने भाई को बताया था कि उनके बैंक खाते में 19,300 रुपये जमा हैं, जिसे वह निकाल ले।

बताया जा रहा है कि जब जीतू मुंडा ओडिशा ग्रामीण बैंक पहुंचे, तो बैंक कर्मचारियों ने नियमानुसार मृतक का डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का प्रमाण मांगा। लेकिन जरूरी दस्तावेज न होने के कारण जीतू को पैसा नहीं मिल सका।

5 किलोमीटर कंधे पर कंकाल लेकर चला युवक, सिस्टम पर उठे सवाल…

दस्तावेजी प्रक्रिया को जटिल समझते हुए जीतू ने चौंकाने वाला कदम उठाया। उसने अपनी बहन की कब्र खोदकर कंकाल को बोरी में भरा और करीब 5 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया। इस दौरान रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा, वह हैरान रह गया।

घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बैंक के नियम सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए बनाए गए हैं, लेकिन गरीब और अशिक्षित लोगों के लिए इन प्रक्रियाओं को सरल बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। यह मामला सामाजिक संवेदनशीलता और सरकारी तंत्र की पहुंच पर गंभीर चर्चा खड़ी करता है।

Amarnath jha Kaushambi -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *