कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला, आरोपी अरविन्द तिवारी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

0
Kaushambi voice

👉 कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ,लंबे समय से करता था शोषण, फोटो–वीडियो वायरल करने की देता था धमकी ।
👉 पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज ,मुखबिर की सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस ने दबोचा आरोपी अरविंद तिवारी ।
👉 मेडिकल व कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया , अन्य आरोपियों की तलाश जारी, महिला सुरक्षा पर पुलिस ने कहा—कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

कौशाम्बी । कौशाम्बी जिले के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता की शिकायत पर 16 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वांछित आरोपी अरविंद तिवारी निवासी सेलरहा थाना मंझनपुर हाल मुकाम चिल्लीमल थाना सरधुवा चित्रकूट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और संबंधों के दौरान बनाई गई फोटो व वीडियो को वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न से परेशान होकर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना पश्चिम शरीरा की टीम ने आरोपी को मेडिकल और आवश्यक प्रक्रिया के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(Amarnath Jha kaushambi – 8318977396)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें