Fri. May 10th, 2024

कौशांबी में लगी लोक अदालत,लोक अदालत में 18,414 वादों का हुआ निस्तारण , वसूले गए 1 करोड़ 63 लाख 24 हजार 444 रुपए

कौशाम्बी । जनपद न्यायालय में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया, मोटर दावा दुर्घटना से संबंधित 27 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 67,75,000 रुपए दिलाए गए।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 52 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा 07 वादों का निस्तारण कर 2500 रुपए अर्थदंड वसूला गया ,अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एस टी/द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया,अपर जनपद न्यायाधीश षष्ठ द्वारा विद्युत अधिनियत के 206 वादों का निस्तारण किया गया एवम 2,26,000 रुपए की रिकवरी की गई।अपर जनपद न्यायाधीश नवम द्वारा 07 वादों का निस्तारण कर 3500 का अर्थदंड वसूला गया।

अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा 02 वादों का निस्तारण कर 500 का अर्थदंड वसूल किया गया।अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण किया गया।वही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1367 फौजदारी वादों का निस्तारण कर कुल 7,04,580 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा कुल 87 वादों का निस्तारण कर 24,410 रुपए का अर्थदंड आरोपित करने के अतिरिक्त 28,80,876 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 63 वादों का निस्तारण कर 2750 रुपए अर्थदंड वसूला गया,सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा कुल 232 वादों का निस्तारण कर 71,450 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 358 वादों का निस्तारण कर 34,810 का राठदंड वसूल किया गया।

इसी प्रकार सिविल जज जूनियर डिवीजन/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 100 वादों का निस्तारण कर 15,100 रुपए का अर्थदंड वसूला गया तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 195 वादों का निस्तारण कर 71,290 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 14,703 वादों एवम पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 253 वादों को निस्तारित कर 1,60,348 रुपए तत्काल जमा कराए गए।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कौशाम्बी द्वारा कुल 05 वादों को निस्तारित कर 1,54,120 रुपए तत्काल जमा कराए गए।

वही बैंक के ऋण वसूली 744 वादों का निस्तारण कर 80,78,086 रुपए तत्काल जमा कराए गए।इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 18414 वादों का निस्तारण कर कुल 1,63,24,444 रुपए वसूला गया।तदोपरांत जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव आभा पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और लोक अदालत का समापन किया गया।इस दौरान मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें