बारिश से सिराथू में डीएफसी रेलवे लाइन को खतरा, मिट्टी की कटान से मचा हड़कंप

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी। लगातार बारिश के चलते सिराथू क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी की कटान होने से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। कई स्थानों पर रेलवे लाइन के किनारे की मिट्टी धंसने और कटने की तस्वीरें सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर के दायरे में मिट्टी की कटान हुई है। रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी खिसकने से स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। कटान को रोकने के लिए जगह-जगह बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है।
इसके अलावा गिट्टी और बालू से भरी बोरियां भी रेलवे लाइन के किनारे लगाई गई हैं, ताकि बारिश के पानी से हो रही मिट्टी की कटान को रोका जा सके। लगातार बारिश के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को मजबूत तरीके से नहीं रोका गया तो बारिश बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें