सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की खराब रैंकिंग से सीडीओ नाराज, अधिकारियों को फटकार
कौशांबी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं और इंडीकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं और इंडीकेटर्स में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने तथा बी, सी और डी श्रेणी में पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
व्यक्तिगत शौचालय, जल जीवन मिशन और 108 एंबुलेंस की प्रगति पर सवाल
समीक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार, खराब ट्रांसफार्मर, 108 एंबुलेंस सेवा, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, व्यक्तिगत शौचालय, सेतुओं का निर्माण और नई सड़कों के निर्माण की प्रगति देखी गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
रैंकिंग सुधारने के निर्देश, संबंधित अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी इंडीकेटर्स की रैंकिंग में सुधार लाया जाए और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। खराब प्रगति वाले मामलों में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा के बाद अब जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की प्रगति पर प्रशासन की निगरानी और सख्त होने के संकेत हैं।
अमरनाथ झा, पत्रकार -9415254415
