ODF गांव की खुली पोल, बुद्ध विहार में शौच को जाते हैं ग्रामीण, लगती है कतार

0
Kaushambi voice

कौशांबी। चायल तहसील के नीबी शाना गांव में ODF व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह-शाम महिलाएं और पुरुष शौच के लिए बुद्ध विहार परिसर पहुंचने को मजबूर हैं। महिलाओं को शौच के लिए कतार तक लगानी पड़ रही है। इससे बुद्ध विहार परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

करोड़ों की लागत से बने बुद्ध विहार में गंदगी, टूटे खिड़की के शीशे

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय, उत्तर प्रदेश की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए बुद्ध विहार परिसर में अवारा पशुओं, बकरियों और सूअरों का जमावड़ा भी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोग पशुओं को परिसर में लाकर छोड़ देते हैं। खिड़कियों के शीशे टूटे होने से परिसर की सुरक्षा और रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ अवारा किस्म के लोग भी टहलते रहते जो नुकसान करते हैं।

ODF सत्यापन से लेकर सुरक्षा तक पर सवाल, पुलिस चौकी की मांग

सरकारी रिकॉर्ड में गांव ODF घोषित होने के बावजूद ग्रामीणों के खुले में शौच की स्थिति प्रशासनिक निगरानी और सत्यापन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। ग्रामीणों ने गांव में ODF की वास्तविक स्थिति की स्थलीय जांच कराने के साथ बुद्ध विहार की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर हकीकत की जांच करते हैं या नहीं।

अमरनाथ झा, पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें