धान के खेत में घुसी गाय की बरछी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
bdc0a8e0-91be-4bfc-8a3d-e24b2f5acc20 (1)

धान के खेत में घुसी गाय की बरछी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट। जनपद के थाना पहाड़ी क्षेत्र में धान के खेत में घुसी एक गाय की बरछी मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को थाना पहाड़ी क्षेत्र के साईपुर गांव निवासी लालमन पुत्र स्वर्गीय रामसिया ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गाय आरोपी रज्जब पुत्र स्वर्गीय मोला के धान के खेत में चली गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रज्जब ने गाय पर बरछी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायत के आधार पर थाना पहाड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 के तहत धारा 3/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय के निर्देशन में उपनिरीक्षक श्यामदेव सिंह एवं उनकी टीम ने नामजद आरोपी रज्जब निवासी मुस्लिम पुरवा, मजरा गढ़ीघाट, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्यामदेव सिंह, आरक्षी मृगांक पाठक एवं आरक्षी आशीष कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें