मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत कौशाम्बी पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

0
13twyert

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर जागरूकता अभियान तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सास-बहू सम्मेलन एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम तथा मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर निडर होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यह जागरूकता अभियान थाना चरवा, करारी, महेवाघाट, संदीपनघाट, पिपरी, कोखराज एवं पश्चिम शरीरा क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान विद्यालयों, गांवों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार, नए कानूनों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें