यूपी के श्रावस्ती में 400 मीटर बाइपास डूबा:प्रयागराज में सड़क पर जल रहीं चिताएं; मेरठ-गाजियाबाद में बारिश, 75 जिलों में अलर्ट
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह से गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और बरेली समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। श्रावस्ती में इतनी बारिश हुई कि बाइपास का 400 मीटर हिस्सा डूब गया। बिजनौर में सड़कें-गलियां तालाब बन गईं। घरों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्रयागराज में दारागंज घाट पर शवदाह गृह में पानी भरे होने की वजह से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूरन सड़कों के किनारे ऊंची जगहों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। वाराणसी और कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। योगी ने शनिवार को काशी के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में तेज बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटे में मौसम का रुख बदलेगा और पूर्वी यूपी में फिर से भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
