कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 11 पहुंचा, 6 नामजद पर केस, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही जारी

0
Kaushambi voice

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में पुलिस पर भी गिरी गाज, दो महिलाएं गिरफ्तार; 6 आरोपितों पर मुकदमा..

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। हादसे में मौत का आंकड़ा 11 पहुंच चुका है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शबाना पत्नी शकील और साइना पुत्री शकील, निवासी महमूदपुर मनौरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी बताए जा रहे मोहम्मद आदिल के दूसरे गोदाम से भी भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदामों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल उपनिरीक्षक मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पिपरी थाने में तैनात बीट आरक्षी जितेंद्र कुमार और आरक्षी कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मौके पर प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भी पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया।
वहीं मौके पर मीडिया के सवालों पर ADM और SDM स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। अभी तक आदिल जो आरोपी है उसके एक घर में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो चुकी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा और बारूद गोदामों तक कैसे पहुंचा और अवैध फैक्ट्री लंबे समय तक कैसे संचालित होती रही? प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठ रही है।

रिपोर्ट -अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी- 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें