ऑपरेशन मुस्कान के तहत पहाड़ी पुलिस को सफलता, 22 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पहाड़ी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को थाना पहाड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना पहाड़ी में मु.अ.सं. 125/2026 के तहत धारा 87 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय के निर्देशन में उपनिरीक्षक जंगबहादुर सिंह को युवती की बरामदगी एवं आरोपी की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद युवती को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं आरोपी की तलाश एवं मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक जंगबहादुर सिंह, आरक्षी बहोरन सिंह तथा महिला आरक्षी सीमा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चित्रकूट पुलिस लगातार गुमशुदा एवं अपहृत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
