कौशाम्बी में अवैध बालू भंडारण का बड़ा आरोप! , 60 हजार घनमीटर की अनुमति, लेकिन 1 लाख घनमीटर से अधिक बालू भंडारण का दावा
सराय अकिल थाना क्षेत्र के चकपिन्हा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान राजेन्द्र कुमार पाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि यमुना नदी के पट्टा खंड संख्या 10/11 एवं 10/12 से निकाली गई बालू का नियमों के विपरीत बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया है।
शिकायत के अनुसार, भंडारण स्थल पर करीब 30 फीट ऊंचाई तक बालू का विशाल ढेर लगाया गया है। आरोप है कि जहां लाइसेंस में केवल 60 हजार घनमीटर बालू भंडारण की अनुमति थी, वहीं 1 लाख घनमीटर से अधिक बालू जमा कर सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाई गई है।
पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी से भंडारण लाइसेंस निरस्त करने, अवैध बालू को सीज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ महत्वपूर्ण: यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
🖊️ रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार झा
