मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चोरी- आरोपी अविनाश के घर संदूक मिला; भारत-PAK की 117 हस्तियों ने मोदी-शहबाज को लेटर लिखा, बोले- दुश्मनी खत्म करें

0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चोरी- आरोपी अविनाश के घर संदूक मिला; भारत-PAK की 117 हस्तियों ने मोदी-शहबाज को लेटर लिखा, बोले- दुश्मनी खत्म करें

नमस्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश के घर में मंदिर का संदूक मिला है। उधर, भारत-पाकिस्तान की 117 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और PM शहबाज शरीफ को लेटर लिखा है। इसमें दुश्मनी खत्म करने की अपील की गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होने की खबर बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. आरोपी अविनाश के घर राम मंदिर का संदूक मिला, ₹20 लाख बरामद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में छापेमारी का वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी अविनाश शुक्ला के घर मंदिर का संदूक मिला, जिसमें ‘रामराज्य कोष’ लिखा है और पेटीएम QR कोड चिपका हुआ है। पुलिस को उसके घर से 20 लाख रुपए, डॉलर और सोने-चांदी के गहने भी बरामद हुए। वहीं पुलिस ने लवकुश और अनुकल्प मिश्रा के घर फिर से छापेमारी कर पूछताछ की। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया- महंत को 29 जून यानी सोमवार को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन था। पूरी खबर पढ़ें… 2. दावा- सरकार ने वॉट्सएप से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप का यूजरनेम फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं करने को कहा। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर 3 दिन में जवाब मांगा है। सरकार का कहना है कि इस फीचर से पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का खतरा काफी बढ़ सकता है। यूजर्स को फोन नंबर छिपाने की आजादी मिल जाएगी, तो जालसाजों के लिए किसी दूसरे के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को धोखा देना आसान हो सकता है। बिना नंबर चैट कर सकते हैं: मेटा ने अपने वॉट्सएप में मोबाइल नंबर बताए बिना चैट करने वाला फीचर लॉन्च किया है। इसमें लोग सिर्फ यूजरनेम के जरिए किसी नए व्यक्ति से चैट कर सकते हैं। भारत में वॉट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इतने बड़े यूजर बेस की सुरक्षा और फेक प्रोफाइल से होने वाले फ्रॉड रोकने के लिए सरकार नए फीचर के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स परखना चाहती है। दरअसल, मेटा ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 3 . जुलाई में 8 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता, पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ 1 जुलाई से आम लोगों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 180 रुपए सस्ता हो गया है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया है। पेट्रोल पंपों पर 200 लीटर डीजल भरने की सीमा भी हटा दी गई है। डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटी: अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं। पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ: अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने वाले नागरिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें ₹1,000 से लेकर ₹2,000 तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। यानी 14 साल बाद ये बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. वेनेजुएला में मारे गए देवरिया के नाविक के ब्रेन, फेफड़े-दिल निकाले, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 22 कट मिले वेनेजुएला में जान गंवाने वाले यूपी के देवरिया के रहने वाले 33 साल के मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान के शरीर से अंग गायब मिले। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने ये दावा किया। परिवार का भी कहना है कि भारत में दोबारा पोस्टमॉर्टम के दौरान दिमाग, दिल, फेफड़े, लीवर, किडनी समेत कई अंग नहीं मिले। शरीर पर 22 टांके भी थे। परिवार ने जांच की मांग की है। 55 दिन पहले शिप पर गिरने से मौत हुई थी: परिवार के मुताबिक, 7 मई को कंपनी ने फोन कर बताया कि राकेश जहाज पर गिर गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अगले दिन परिवार से कहा गया कि उनके बचने की संभावना सिर्फ 5% है। उसी शाम कंपनी ने राकेश की मौत की सूचना दी। कंपनी का दावा था कि चक्कर आने से गिरने के बाद इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत-PAK की 117 प्रमुख हस्तियों ने मोदी-शहबाज को पत्र लिखा, बोले- दुश्मनी खत्म करें भारत-PAK की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और पाक पीएम को चिट्ठी लिखी। इसमें कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, दुश्मनी खत्म करें, ताकि दक्षिण एशिया में शांति बनी रहे। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों और पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने चिट्ठी पर साइन किए हैं। क्यों लिखा गया यह पत्र: यह पहल ऐसे समय में की गई है जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना हुआ है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ती शत्रुता से दोनों देशों के विकास, क्षेत्रीय स्थिरता और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. यूपी में मधुमिता शुक्ला के घर पर बम से हमला, बहन बोलीं- बाहुबली अमरमणि मेरा दुश्मन
यूपी के लखीमपुर में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन के घर पर बुधवार तड़के 3 बजे बम से हमला किया गया। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने सदर कोतवाली में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए शिकायत दी है। पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निधि शुक्ला ने कहा- बाहुबली पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी और उसका परिवार मेरा दुश्मन है। यह हमला डराने-धमकाने और कानूनी लड़ाई से पीछे हटाने के उद्देश्य से कराया गया है। अगर भविष्य में मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो जिम्मेदारी हमला करने वालों की ही होगी। घर में घुसकर मारी गई थी गोली: मधुमिता शुक्ला एक 24 साल की उभरती हुई कवयित्री थीं। 9 मई 2003 को लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी में उनके घर में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि वे सात महीने की गर्भवती थी। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्चा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का था। पढ़ें पूरी खबर… ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… मौसम: जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, अरुणाचल में बाढ़: MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत; जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: PoK में प्रदर्शन, लोग बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं: ₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार; JAAC के 600 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता हिरासत में (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी: संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: 7kg तक का बैग हो तो इंडिगो में सस्ता टिकट: इकोनॉकी क्लास के लिए ‘इंडिगो लाइट’ स्कीम, आज से बुकिंग शुरू (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सिया-केतन के प्री-वेडिंग फंक्शन का VIDEO: बस आज की रात है जिंदगी’ गाने पर झूमा था परिवार; आरोपी चेतन को फिर किला ले जाया गया (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज: टॉप पर आने वाले चौथे भारतीय बने, अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसके; वरुण-बुमराह को नुकसान (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: दावा-खामेनेई के अंतिम संस्कार में BJP चीफ नबीन को न्योता: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, पवन खेड़ा भी आमंत्रित; 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: महाराष्ट्र के मंत्री बोले-कौन सा पेड़ गिरेगा कोई नहीं जानता: मुंबई में एक दिन पहले स्कूल बस पर पेड़ गिरा, बच्चे की मौत हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: तमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश: TVK का दावा- 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे कराने रिश्वत की पेशकश हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान: बस-ट्रेलर भिड़े, 8 मौतें: DNA टेस्ट से पहचान होगी, आग में फंसे थे 40 पैसेंजर्स; दावा- डिक्की में सिगरेट बॉक्स भरे थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… नियुक्ति पत्र मिलने से पहले ही रिटायर हो गए शिक्षक झारखंड में शिक्षकों की भर्ती इतनी लेट हुई कि कुछ चयनित उम्मीदवार जॉइनिंग से पहले ही रिटायर हो गए। एक शिक्षक को नियुक्ति पत्र मिला, लेकिन वे एक महीना पहले 60 साल के हो चुके थे। दूसरे नियुक्ति के अगले ही दिन रिटायर हो गए। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: भूकंप के 6 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला बच्चा, क्या अब मौत हो जाएगी; कितने दिन जीवित रह सकते हैं दबे लोग भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था रेहान: रील बनाकर फंसाता, फिर संबंध बनाता था, टारगेट पर 20 लड़कियां थीं; POCSO में FIR रिया चक्रवर्ती@34, ‘डायन’ कहकर ठुकराया गया: बॉलीवुड के दरवाजे बंद हुए, लगा था कि एक्टिंग नहीं कर पाएंगी, अब 7 साल बाद वापसी जरूरत की खबर- चेहरे पर बर्फ लगाने का ट्रेंड: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे–नुकसान, कैसे लगाएं, किन्हें नहीं लगाना चाहिए रिलेशनशिप एडवाइज- मेरे दोनों बॉयफ्रेंड्स टॉक्सिक थे: मैं ऐसे लोगों की तरफ ही क्यों अट्रैक्ट होती हूं, मुझे सच्चा प्यार कैसे मिलेगा 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को नौकरी में तरक्की से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों का रुका हुआ बिजनेस काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें