सम्पूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने सिराथू तहसील में सुनीं जनशिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0
iujkuhj

कौशाम्बी। जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तहसील सिराथू पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

सरकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों के ऑनलाइन आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

📊 तहसीलवार शिकायतों का विवरण
▪️ सिराथू तहसील – 85 शिकायतें प्राप्त, 9 का मौके पर निस्तारण
▪️ मंझनपुर तहसील – 52 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण
▪️ चायल तहसील – 37 शिकायतें प्राप्त, 1 शिकायत का तत्काल समाधान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें