कौशांबी में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार तेज, विभाग मौन

0
Kaushambi voice

👉 मंझनपुर, सिराथू, करारी, सरायअकिल और भरवारी में मिलावट की आशंका…
👉 दीपावली पर बाजार में खप सकती हैं मिलावटी मिठाइयां, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल..
कौशांबी। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जिले के बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। इसी के साथ मिलावटी मिठाइयों के कारोबार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जिले के मंझनपुर, सिराथू, करारी, सरायअकिल, भरवारी समेत कई कस्बों में मिठाइयों की दुकानों और भंडारण स्थलों की जांच की मांग उठ रही है। स्थानीय स्तर पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री और भंडारण की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
त्योहार के सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के लिए कुछ कारोबारियों द्वारा मिलावटी खोया, नकली घी, घटिया तेल और कृत्रिम रंगों से मिठाइयां तैयार किए जाने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में बड़ी मात्रा में मिठाइयों की आवक और भंडारण की निगरानी जरूरी है। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता और छापेमारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि इन दुकानों पर टैक्स चोरी खुलेआम हो रही है, कोई भी बिल नहीं कटता है,जिससे टैक्स चोरी रोकने के लिए लोगों ने विभागीय जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। सैकड़ों दुकानों है लेकिन रजिस्ट्रेशन के नाम विभाग मौन है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि दीपावली के मौके पर जिले के प्रमुख बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच कौन कर रहा है? क्या विभाग केवल त्योहारों पर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहेगा या वास्तव में मिठाई निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और भंडारण केंद्रों की जांच होगी?
लोगों ने जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा से मांग की है कि मंझनपुर, सिराथू, करारी, सरायअकिल और भरवारी सहित प्रमुख बाजारों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए। संदिग्ध मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए तथा मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
त्योहार पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को समय रहते सक्रिय होकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें