मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं लेखिका अंकिता राज, पुस्तक को मिला आशीर्वाद

0
regeyhrj tbujngc

प्रयागराज। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी, प्रसिद्ध लेखिका, शिक्षाविद, गीतकार, कलाकार, पेरेंटिंग कोच, ग्रीनहैथ की संस्थापक एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट अंकिता राज ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर अंकिता राज ने अपनी पुस्तक “Quick Tips for Health and Happiness” मुख्यमंत्री को भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पुस्तक की आमुख (Preface) स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिखी गई है, जो उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

अंकिता राज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद समाजहित में कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि यह पुस्तक स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और समर्थन सामाजिक एवं शैक्षिक प्रयासों को नई दिशा देगा।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार परामर्श और समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। अंकिता राज ने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें