कौशाम्बी : किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

0
wezsdgxhcfg

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां की डांट से आहत होकर किशोर ने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में यह कदम उठा लिया।

काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे की जांच की गई तो किशोर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें