यूपी में अर्नब तूफान का असर, 15 जिलों में बारिश:प्रतापगढ़ में पुलिस कह रही घरों में रहें, ओले गिरने का अलर्ट, 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

0
यूपी में अर्नब तूफान का असर, 15 जिलों में बारिश:प्रतापगढ़ में पुलिस कह रही घरों में रहें, ओले गिरने का अलर्ट, 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखने लगा है। गुरुवार सुबह लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, काशी समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। अयोध्या में सुबह हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बलिया में भी थोड़ी देर तेज बारिश हुई। प्रतापगढ़ में पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट करा रही है। लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर रही है। वहीं, बेमौसम हो रही बारिश से धान की फसलों को नुकसान होगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश, बिजली और आंधी चलने का अनुमान है। तूफान अर्नब के असर को देखते हुए सीएम योगी ने प्रदेश के सभी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें