आईजी अजय कुमार मिश्र ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
d1d7087f-fa97-4c7c-817d-437391ac1095

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र ने जनपद कौशाम्बी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी अजय कुमार मिश्र ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें