कौशाम्बी को नीति आयोग से मिला राष्ट्रीय सम्मान, मसूरी में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी हुए पुरस्कृत

0
IMG_20251010_135113

👉 जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को नीति आयोग ने किया सम्मानित।
👉 “मृदा स्वास्थ्य कार्ड” व स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए मिला पुरस्कार।
👉 जनपद को नीति आयोग से कुल ₹6 लाख की धनराशि प्रदान की गई।

कौशाम्बी। जनपद के लिए गर्व का क्षण रहा जब जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को नीति आयोग द्वारा “मृदा स्वास्थ्य कार्ड” योजना के तहत कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में नीति आयोग ने कौशाम्बी जनपद को कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयासों के लिए कुल ₹6 लाख की धनराशि से सम्मानित किया, जिसमें ₹5 लाख कृषि क्षेत्र और ₹1 लाख स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान डेटा विश्लेषण, कार्यान्वयन प्रक्रिया और लाभार्थियों पर पड़े प्रभाव को विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया, जिसकी आयोग के अधिकारियों ने सराहना की।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि यह सम्मान पूरे कौशाम्बी जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। जनपद कौशाम्बी के लिए यह सम्मान गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।

अमर नाथ झा पत्रकार – 8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें