प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर गगन मलिक फाउंडेशन के कंट्री हेड डॉ. मोहन राव वकोडे का हुआ भव्य स्वागत
👉 उत्तर प्रदेश प्रभारी राम विशाल पासवान, वरिष्ठ पत्रकार सुशील चौधरी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
👉 बोधगया में बीटीएमसी एक्ट 1949 रद्द करने के आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हुए डॉ. वकोडे।
👉 जुलाई में गगन मलिक फाउंडेशन के संस्थापक अभिनेता डॉ. गगन मलिक भी पहुंचेंगे बोधगया।
प्रयागराज, 29 जून 2025। प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर इंदौर से बोधगया जाते समय रेलवे स्टेशन पर गगन मलिक फाउंडेशन भारत के कंट्री हेड डॉ. मोहन राव वकोडे का भव्य स्वागत किया गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर गगन मलिक फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रभारी राम विशाल पासवान, वरिष्ठ पत्रकार सुशील चौधरी, अपर जिलाधिकारी सांख्यिकी चित्रकूट ओमप्रकाश सुदर्शन, भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त सूरजपाल दयाल, डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय प्रयागराज के अध्यक्ष तथा शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी विष्णु सिद्धार्थ, इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी सहित कई गणमान्य लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे।
सभी ने डॉ. मोहन राव वकोडे का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और बोधगया की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. वकोडे बोधगया में 1 जुलाई, मंगलवार को होने वाले बीटीएमसी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को समर्थन देने और आंदोलनरत भिक्षुओं, उपासकों, उपासिकाओं को खाद्य सामग्री दान करने जा रहे हैं।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि गगन मलिक फाउंडेशन के संस्थापक व प्रसिद्ध अभिनेता डॉ. गगन मलिक भी बोधगया पहुँच रहे हैं। उन्हीं के आह्वान पर देशभर से गगन मलिक फाउंडेशन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बोधगया में जुट रहे हैं।
इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक न्याय, बौद्ध समुदाय के अधिकारों और मानव सेवा की एक मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।
अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415 , 8318977396
