इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन: 6 मतदान केंद्रों के लिए 13 पोलिंग पार्टियां रवाना

0
Kaushambi voice

पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए गए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश…
चित्रकूट, 22 अक्टूबर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चित्रकूट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल और पोलिंग पार्टियों को विस्तृत ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के बाद जनपद के छह मतदान केंद्रों के लिए 13 पोलिंग पार्टियों को आवश्यक मतदान सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
चित्रकूट पुलिस के अनुसार, निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस बल एवं मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी गई।

अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें